Sunday, 10 May 2015

Mothers day

माँ एक शब्द नहीँ
एक मीठा एहसास है
किसी हाल में टूटे न
माँ वो विश्वास है... 
                 अनिल आर्य...

Friday, 3 April 2015

चाहत

मेरा तो रब तुम्हीं हो,
और मुझे मेरा रब चाहिये;
मुझे तो बस तुम्हारी चाहत
और तुम्हे सब चाहिये...

यही अफ़साना मेरी नादान मुहब्बत का,
की मुझे वो आज चाहिये, अब चाहिये;
और तरीका-  ए-  महबूब मेरा उम्दा इतना,
न उसे मेरी आज ज़रूरत और न ही कल चाहीये...

तड़पाकर मुझे वो हुस्न का सागर उंडेलता रेत पर,
और दो बूँद का प्यासा मैं, मेरी रूह तक भी सूख गयी
अनिल ये जलवा रजनी का है और मुझे सूरज चाहिये,
सूरत नहीँ सूझती अंधकार इतना, मुझे सीरत चाहिये.

अनिल आर्य...

Sunday, 1 March 2015

तेरे शहर में

अब मुश्किल हो गया है
तेरे शहर में रहना मेरा,
परिन्दों की जात आखिर
शिकारी से बचे तो बचे कैसे ?

अनिल आर्य...

Friday, 27 February 2015

किसी और का कंधा

किसी और के कंधे " गन " रखकर
हम कभी नहीँ करते " वार",
खुल्लम - खुल्ला करते हैं हम
हो दुश्मनी या प्यार,
तिनका लेकर कर पाया क्या
भवसागर कोई पार ?
नहीँ चाहिए उधार की ताक़त
मुनासिब समझूं हार...
किसी और के बूते मैं जंग जीतूं
होगी मुझ पर धिक्कार...
अनिल आर्य...

Wednesday, 11 February 2015

Main Nikla Bewafa...

Raham e khuda
Nahi jindgi raja,
Kar maut tu atta
Karun tera shukriya,
Main nikla koi or
Aaj khud se kuch juda,
Haan main nikla bewafa....
Aaj main nikla bewafa...

Khud ki najron se
Gir gaya hun aaj,
Gamon ki aandhiyon
Se ghir gaya hun aaj,
Aaj meri shakshiyat
Nikli khudse bahut juda
Haan main nikla bewafa...
Aaj main nikla bewafa...

Khud se Nafrat si ho gayi
Jeene ki chaahat Kahin kho gayi,
Mera har vaada Jhoota tha ???
Waqt pe aakar Toota tha
Mujhse to har koi bhala,
Haan main nikla bewafa...
Aaj main nikla bewafa...

AnilAnarya...