Monday, 17 June 2013

Fitrat

आदत न बदली तेरी भी 
फितरत न बदली तेरी क्यूँ ?
पहले दिल जलाया करती थी
अब दिया जलती है मेरी कब्र पर… 
पहले माथे पे शिकन चढ़ाती थी 
अब चादर चढ़ाती है मेरी कब्र पर…. 
पहले जीते जी मुझको मार दिया 
अब मुर्दे को मारे क्यूँ रोज - रोज ?
आदत न बदली तेरी भी 
फितरत न बदली तेरी क्यूँ ?
क्यूँ परेशाँ तू  मेरी राह तके 
क्यूँ परेशाँ  तू मुझको खोज-खोज....
जो बीत चुका 
वो बीत गया 
वापस न फिर आ पायेगा 
ये इतिहास मुड़-मुड़ कर
अपने को फिर दोहरायेगा ... 

अनिल आर्य 

Saturday, 15 June 2013

हकीकत


अब लम्हों की सिफारिश न कर
तू मुझ से गुजारिश न कर
मैं कलंदर एक दरगाह का
मुझ से तू इबादत न कर
जो बीता भूल जा
अब उसकी शिकायत न कर
अ दिल कुछ भी कर
बस मुहब्बत न कर

चंद रोज का मेहमान अनिल
अँधेरे में चरागां से नफ़रत न कर
शान से जी हकीकत में
हकीकत से तिजारत न कर
सपनों से मोहब्बत न कर
जद्दोजहद के जीवन मैं
इतनी हिमाकत न कर
अ दिल तू मुहब्बत न कर…